Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»Ranchi News: तुपुदाना में पुलिस और सुजीत सिन्हा गैंग की मुठभेड़, दो अपराधी गिरफ्तार
Jharkhand

Ranchi News: तुपुदाना में पुलिस और सुजीत सिन्हा गैंग की मुठभेड़, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची के तुपुदाना में सोमवार सुबह पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार।
By Samsul HaqueOctober 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: राजधानी रांची में सोमवार सुबह एक बार फिर अपराधियों और पुलिस के बीच आमना-सामना हुआ। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग इलाके में कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्यों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में आफताब नाम का अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन पिस्टल और कई कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये वही अपराधी हैं जिन्होंने हाल ही में डोरंडा थाना क्षेत्र के मोनू राय के घर पर फायरिंग की थी। गिरोह का संचालन कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा करता है, जो जेल में बंद रहते हुए भी अपने गिरोह को सक्रिय रखता है।

रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि अपराधियों के मूवमेंट की जानकारी पहले से मिली थी। इसके बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में हटिया डीएसपी पीके मिश्रा समेत कई थानों की पुलिस शामिल थी।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पहले एक बाइक सवार को पकड़ा, जिसकी पहचान सोनू नामक अपराधी के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसके अन्य साथी बालसिरिंग पहाड़ के पास शराब पी रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, अपराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आफताब को गोली लगी और वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

औरैया में बाइक ढो रही नहर की सिल्ट! दस्तावेजों में हेराफेरी कर अधिकारियों को गुमराह किया

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.