Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»निगम के पास सीमित फॉगिंग मशीनें, कई वार्डों में समय पर फॉगिंग नहीं
Jharkhand

निगम के पास सीमित फॉगिंग मशीनें, कई वार्डों में समय पर फॉगिंग नहीं

By Samsul HaqueMay 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: मच्छरों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने सभी वार्डों में फॉगिंग के लिए रोस्टर तैयार किए हैं। लेकिन, कई क्षेत्रों में समय पर फॉगिंग नहीं हो पा रही है। इस स्थिति पर नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि वर्तमान में निगम के पास कुल 9 कोल्ड फॉगिंग मशीन और 2 थर्मल फॉगिंग मशीनें हैं, जो बढ़ते वार्ड क्षेत्रों के हिसाब से अपर्याप्त हैं।

डॉ. किरण ने बताया कि नगर निगम ने 17 नई थर्मल फॉगिंग मशीनों की खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा है। अनुमान है कि आगामी 2 से 3 महीनों में ये मशीनें निगम को मिल जाएंगी।उन्होंने कहा कि मौजूदा संसाधनों के चलते किसी एक स्थान पर फॉगिंग के बाद दोबारा वही प्रक्रिया लगभग 12 से 13 दिन बाद ही हो पाती है। लेकिन, जब नई गाड़ियां आ जाएंगी, तब फॉगिंग का अंतराल घटकर 3 से 4 दिन हो जाएगा।

आसपास पानी जमा न होने दें, जिससे लार्वा पनपे डॉ. किरण ने यह भी जानकारी दी कि मच्छरों के लार्वा को समाप्त करने के लिए वर्तमान में प्रत्येक वार्ड में 2 कर्मी केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं। इस संख्या को जल्द ही बढ़ाकर 4 किया जाएगा, ताकि लार्विसाइडल नियंत्रण का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके। नगर निगम के अनुसार, संसाधनों की कमी के बावजूद वे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील कि है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.