अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : रांची नगर निगम ने अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है। आज निगम की बाज़ार शाखा की टीम ने इटकी रोड और अन्य प्रमुख स्थलों पर निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 7 बड़े और 1 छोटे अवैध होर्डिंग को काटकर हटा दिया गया।
नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल निगम द्वारा अनुमति प्राप्त होर्डिंग्स ही लगाएं। रांची नगर निगम का यह कदम शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

