अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : 20 जून 2025 को सुशांत गौरव (भा.प्र.से.) ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रशासक संदीप सिंह (भा.प्र.से.) ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार एवं गौतम प्रसाद साहू, मुख्य अभियंता प्रवीण जयंत भेंगरा, नगर निवेशक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी समेत निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने नये नगर आयुक्त को शुभकामनाएं दीं और निगम के कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

