अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह एहतियात बरत रही है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का पैदल निरीक्षण किया। उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और सिटी डीएसपी केवी रमण सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की जांच
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पंडालों के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और यातायात नियंत्रण के उपायों की गहन समीक्षा की। विशेष रूप से भीड़भाड़ और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने पर जोर दिया गया। उन्होंने पूजा समितियों से बातचीत करते हुए प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।
5000 अतिरिक्त बलों की तैनाती
जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कमियां दिखीं, वहां एसएसपी ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी में 5000 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

