Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रांची उपायुक्त ने किया तमाड़ अंचल कार्यालय का निरीक्षण, जांच के आदेश दिए
#Trending

रांची उपायुक्त ने किया तमाड़ अंचल कार्यालय का निरीक्षण, जांच के आदेश दिए

By Samsul HaqueJanuary 10, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। आमलोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार काे प्रखंड सह अंचल कार्यालय तमाड़ का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों-कर्मियों की उपस्थिति की जांच की और कहा बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जायेंगे। सभी समय पर कार्यालय आयें और अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसके बाद उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निजी संस्थान सर्व शिक्षण जन सृजित सेवा संस्थान द्वारा चल रहें भू-मापक (अमीन) सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली और जांच करने के निर्देश दिए। गौरतलब हो कि उक्त संस्थान द्वारा 350 रूपये प्रति प्रशिक्षणार्थी से लिया जा रहा था। इसे लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी और संस्थान द्वारा दिए जा रहें 2 माह के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की उपयोगिता की जांच कराने का भी निर्देश दिया।

अबुआ आवास की उपायुक्त ने समीक्षा की

https://publicadda.com/wp-content/uploads/2025/01/DC-Visit.mp4

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में अबुआ आवास एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निष्पादित किये जाने वाले सभी कार्याें की समीक्षा की। पिछले वित्तीय वर्ष में अबुआ आवास का लक्ष्य और कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने त्वरित गति से आवास पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये “अबुआ साथी ” व्हाट्सएप नंबर 9430328080 का उपयोग करने को कहा ताकि आम लोग अपनी शिकायत सीधे जिला प्रशासन से कर सकें। कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए उन्हाेंने साफ-सफाई के निर्देश दिये।

आम नागरिकों को कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़े

उन्होंने कहा किसी भी आम नागरिकों को किसी परिस्थिति में सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़े, ये सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करें। आम लोगों को काम करवाने के लिए किसी प्रकार का देन-लेन की शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इस दाैरान कई महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि मिलने की खुशी जाहिर करते हुए उपायुक्त से कहा इस योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। तमाड़ पूर्वी में स्थित मंदिर के बाहर गंदगी और चापानल के आगे पानी जमा रहने को लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और मुखिया धनमणि देवी को शो कॉज करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में भूमिहीन महिला अनीता देवी पति स्व. मंगल मछूवा ने भूमि के लिए उपायुक्त से मदद मांगी, जिस पर उन्हाेंने त्वरित संज्ञान लेते हुए विधि अनुसार कार्रवाई कर महिला काे भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताते चलें कि उपायुक्त बनते ही श्री भजन्त्री लगातार सभी अंचलों, प्रखंडों, सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहें हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.