Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, इन पार्टी का मिला समर्थन
Jharkhand

भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, इन पार्टी का मिला समर्थन

By Samsul HaqueMarch 27, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज रांची बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा था। कई चौक-चौराहों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराने में जुटे हैं। रातू रोड रामविलास पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे आवागमन बाधित है। कांके, अरगोड़ा, चुटिया, किशोरगंज, टाटीसिलवे, नामकुम सहित अन्य जगह पर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर बंद कर रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं। रातू रोड इलाके में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन पार्टीयों को ने बंद का समर्थन किया 

भाजपा, आजसू और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी ने भी इस बंद को समर्थन दिया है और उसके कार्यकर्ता भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कहां-कहां हुआ असर

  • सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रांची-सिल्ली रोड को जाम कर दिया है।
  • गोंदलीपोखर के पास सड़क पर चल रहे वाहनों को रोक कर रोड को जाम कर दिया गया है।
  • भाजपा समर्थकों ने रिंग रोड में काठीटांड़ चौक पर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस सड़क जाम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रही है।

रांची बंद को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। राजधानी समेत जिले भर में सड़कों पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, भैरव सिंह सहित लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

बताते चलें की 26 मार्च को दो अपराधियों ने कांके में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल एक अपराधी रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल दूसरे अपराधी अमन सिंह की तलाश की जा रही है।

जेएलकेएम ने किया रामगढ़ में प्रदर्शन

रामगढ़ में भी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। कोठार ओवर ब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को पार्टी समर्थकों ने जाम कर दिया। इस दौरान वे हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जेएलकेएम नेता पनेश्वर महतो, संतोष महतो सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जामकर भाजपा नेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झामुमो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में हत्यारों और अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। दिनदहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। इसके बावजूद अपराधी सलाखों के पीछे नहीं पहुंच पा रहे हैं। पुलिस अपने काम में विफल है और लोग अपनी जान गवां रहे हैं। आज एक राजनीतिक दल के नेता की हत्या ने ना सिर्फ पुलिस की लापरवाही उजागर की है बल्कि सरकार की उदासीनता भी स्पष्ट कर दी है। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने प्रदर्शनकारियों से बात कर जाम को समाप्त कराया। रामगढ़ में लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.