Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रामगढ़ में मौत का तांडव! मतवाले हाथी ने 2 महिलाओं समेत 4 को पटककर मार डाला
#Trending

रामगढ़ में मौत का तांडव! मतवाले हाथी ने 2 महिलाओं समेत 4 को पटककर मार डाला

एडिटरBy एडिटरDecember 17, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। घाटो थाना क्षेत्र के आरा-सारूबेड़ा इलाके में मंगलवार को एक मतवाले हाथी ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा क्षेत्र थर्रा उठा। महज चंद घंटों के भीतर हाथी ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को पटक-पटककर मार डाला। इस हमले में एक नाबालिग और एक बुजुर्ग की जान बाल-बाल बची है, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

खूनी खेल की पहली शुरुआत दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। इचाकडीह निवासी अमित कुमार (32 वर्ष), जो सीसीएल की सारूबेड़ा परियोजना में सुरक्षाकर्मी थे, अपने काम पर थे। तभी अचानक जंगल से निकले हाथी ने अमित को अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और कुचल दिया। अमित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रात के अंधेरे में फिर बरपा कहर, बाइक सवार और महिलाओं को बनाया निशाना

दोपहर की घटना के बाद ग्रामीण संभल पाते, इससे पहले रात करीब 10:30 बजे हाथी ने फिर हमला बोला। रामगढ़ से घाटो की ओर जा रहे एक बाइक सवार को हाथी ने रास्ते में ही घेर लिया और उठाकर फेंक दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी दौरान हाथी ने रास्ते में आई दो महिलाओं को भी अपना निशाना बनाया और उन्हें कुचल डाला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक हाथी चार जिंदगियों को लील चुका था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए घाटो थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वन विभाग ने अब प्रभावित गांवों में माइकिंग शुरू कर दी है और लोगों को रात में घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे और क्षेत्र में ‘एलिफेंट टास्क फोर्स’ की तैनाती की मांग की है। फिलहाल, हाथी के डर से इलाके के लोग रतजगा करने को मजबूर हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

देश की नींव रखने वाले ‘हाथों’ को सलाम, 15 घंटे की गुलामी से 8 घंटे के अधिकार तक की गाथा

May 1, 2026

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

RECENT ADDA.

देश की नींव रखने वाले ‘हाथों’ को सलाम, 15 घंटे की गुलामी से 8 घंटे के अधिकार तक की गाथा

May 1, 2026

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.