Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राज्यसभा में भयंकर घमासान! विपक्ष उठाएगा SIR मुद्दा, भाजपा देगी जवाब?
#Trending

राज्यसभा में भयंकर घमासान! विपक्ष उठाएगा SIR मुद्दा, भाजपा देगी जवाब?

राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर तीखी बहस जारी! विपक्ष ने उठाया एसआईआर (SIR) का मुद्दा, भाजपा ने कहा- यह चुनाव आयोग का मामला, सदन में चर्चा नहीं हो सकती। पीएम मोदी ने भी की गृहमंत्री के भाषण की तारीफ।
By Samsul HaqueDecember 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर होने वाली चर्चा ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। अनुमान है कि इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है, जिसकी धुरी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा होगा।

कांग्रेस की ओर से अजय माकन, दिग्विजय सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे, वहीं भाजपा की तरफ से सुधांशु त्रिवेदी, उज्ज्वल निकम, हर्ष शृंगला और कविता पाटीदार विपक्ष के हर सवाल का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं।

इससे ठीक एक दिन पहले, बुधवार को लोकसभा में भी इसी विषय पर चर्चा हुई थी, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया था। अमित शाह के इस जोरदार भाषण की स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की थी।

गृहमंत्री का आरोप: चार महीने से झूठ फैलाया गया

लोकसभा में अमित शाह ने एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस पर देश की जनता को गुमराह करने का सीधा आरोप लगाया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर चर्चा के लिए सत्र की शुरुआत में दो दिन गतिरोध बना रहा, जिससे जनता के बीच यह गलतफहमी गई कि सरकार चर्चा से भाग रही है।

गृहमंत्री ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के लिए अड़ा है, जबकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आती है। उन्होंने तर्क दिया कि चुनाव आयोग सरकार के अधीन काम नहीं करता है, इसलिए सदन में एसआईआर पर चर्चा होने पर संबंधित सवालों का जवाब कौन देगा?

अमित शाह ने हमलावर होते हुए कहा कि चर्चा चुनाव सुधारों पर होनी थी, लेकिन विपक्ष के अधिकांश सदस्यों ने एसआईआर पर ही अपनी ऊर्जा लगाई। उन्होंने कहा, इस एसआईआर पर एकतरफा चार महीने से झूठ फैलाया गया और देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। अब देखना यह है कि राज्यसभा में विपक्ष अपनी रणनीति बदलता है या उसी मुद्दे पर अड़ा रहता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.