Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चतरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Jharkhand

चतरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chatra news: उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में किया गया। यह प्रशिक्षण 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी 12 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद चतरा के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 37 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं।

प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्य डीआरडीए निदेशक सह मास्टर ट्रेनर श्रीमती अलका कुमारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से आए जिला समन्वयक श्री सन्नी आनंद द्वारा संपादित किया जा रहा है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चतरा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं एवं नीतियां निर्धारित होती हैं। अतः सभी कार्यों को गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जिज्ञासा होने पर प्रशिक्षकों से तत्काल समाधान प्राप्त करें, ताकि क्षेत्र में कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, प्रपत्रों के उपयोग, मोबाइल आधारित डेटा संकलन प्रणाली एवं कार्य निष्पादन की बारीकियों को विस्तार से समझाया जा रहा है। साथ ही व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस बार की जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। टैबलेट एवं मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा, जिससे सूचनाओं का संग्रहण अधिक तेजी, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ संभव होगा। साथ ही आम नागरिकों को मोबाइल एवं कंप्यूटर के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत संबंधित अधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपादित करेंगे। आम जनता से भी अपील की गई कि वे सही एवं सटीक जानकारी प्रदान कर जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अनुरंजन झा, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं संबंधित कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

RECENT ADDA.

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम
  • तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?
  • BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.