Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»आश्रम में काम करनेवाली बच्ची पर शादी का दबाव, महाराज ने दी तेजाब फेंकने की धमकी
India

आश्रम में काम करनेवाली बच्ची पर शादी का दबाव, महाराज ने दी तेजाब फेंकने की धमकी

नासिक के अमृतधाम पंचवटी में 13 वर्षीय बच्ची को शादी के लिए दबाव डालने और जान से मारने की धमकी देने वाले साधु के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी महाराज फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।
By Samsul HaqueSeptember 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: महाराष्ट्र के नासिक स्थित अमृतधाम पंचवटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 13 साल की नाबालिग बच्ची से शादी का दबाव डालने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता तीन साल से आश्रम में काम कर रही थी, जहां वह खाना पकाने, कपड़े धोने और सफाई का काम संभालती थी। आश्रम के बाल उपासक भक्ति चरणदास महाराज लगातार जुलाई 2025 से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी

लड़की द्वारा मना करने के बाद आरोपी ने उसे बार-बार न सिर्फ शादी के लिए मजबूर किया, बल्कि उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने जब अपनी मां को सारी बात बताई तो परिवार ने डर के कारण चुप्पी साध ली। लेकिन आरोपी की दरिंदगी बढ़ती गई और उसने आश्रम छोड़ने के बाद भी लड़की का पीछा नहीं छोड़ा। अगस्त 2025 में सरेआम सड़क पर आरोपी महाराज ने पीड़िता को रोककर धमकी दी कि अगर उसने शादी से इंकार किया, तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा और जान से मार देगा।

पॉक्सो एक्ट में केस, आरोपी फरार

बार-बार की प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता और उसकी मां ने आखिरकार साहस जुटाकर पंचवटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए आरोपी साधु के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।

गरीब परिवार निशाने पर

मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि पीड़िता का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और वह दूसरे राज्य से आए हैं। आरोपी साधु का असरदार नाम—पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत भक्ति चरणदास—आश्रम के बोर्ड पर भी दिखता रहा है, जिससे मामला और सनसनीखेज हो गया है।

पुलिस की सख्ती

पंचवटी पुलिस थाना प्रभारी गजेंद्र पाटिल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की प्राथमिकता है कि उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.