Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार दौरे पर बोले पीएम मोदी- ‘पंजवा’ और ‘लालटेन’ बिहार के जनता को पलायन खातिर मजबूर कर देलस
Bihar

बिहार दौरे पर बोले पीएम मोदी- ‘पंजवा’ और ‘लालटेन’ बिहार के जनता को पलायन खातिर मजबूर कर देलस

एडिटरBy एडिटरJune 20, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौर पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने सिवान में 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जल, बिजली और रेल क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। आज के युवा सिर्फ कहानियों में ही 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सुनते हैं। ‘पंजा’ और ‘लालटेन’ ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था, लेकिन बिहार के लोग मुश्किल हालात में भी कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं।

ओपन गाड़ी में सवार हो मंच तक पहुंचे

इससे पहले पीएम मोदी सीवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार के साथ ओपन गाड़ी में सवार पीएम मोदी समर्थकों के बीच से गुजरकर मंच तक पहुंचे। हाथ हिलाकर उन्होंने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया. दोनों डिप्टी सीएम भी इस दौरान गाड़ी में मौजूद थे। मंच पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।

सीवान में कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

पीएम मोदी शुक्रवार को तय कार्यक्रम के तहत पहले यूपी के कुशीनगर गए। जहां से हेलीकॉप्टर पीएम मोदी को लेकर जसौली में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से सड़क मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पीएम मोदी ने सीवान में जल, रेल और बिजली से जुड़ी हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद थे।

पीएम मोदी ने बिहार के सिवान में 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जल, बिजली और रेल क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं नमामि गंगे योजना के अंतर्गत आती हैं, जिनका उद्देश्य राज्य की बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है। पीएम ने कहा कि यह केवल एक शुरुआत है, और केंद्र सरकार बिहार के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हाल के विदेश का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौर में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े देशों के नेताओं से बातचीत हुई है। वे सभी भारत की तेज़ प्रगति को देखकर काफी प्रभावित हुए। सभी मानते हैं कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है। इस दिशा में बिहार की भूमिका बहुत अहम है।

पीएम मोदी ने कहा कि आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। आज के युवा सिर्फ कहानियों में ही 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सुनते हैं। ‘पंजा’ और ‘लालटेन’ ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था, लेकिन बिहार के लोग मुश्किल हालात में भी कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई और ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार की पहचान बन गई। एनडीए सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में इन चुनौतियों को पार करते हुए बिहार को विकास की पटरी पर लाया है। पीएम ने चेताया कि आज जब बिहार तेज गति से आगे बढ़ रहा है, तब जंगलराज लाने वाले फिर से मौके की तलाश कर रहे हैं। वे फिर अपने पुराने कारनामों को दोहराने की फिराक में हैं। जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा और विकास की इस यात्रा को रुकने नहीं देना है।

इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि जब से एनडीए को काम करने का मौका मिला है, बिहार में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। पहले की सरकारों में लोग अपने घर से बाहर निकलने में डरते थे। आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ घूम फिर सकती हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। हमने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया और आज उनका सशक्तिकरण स्पष्ट रूप से दिख रहा है। नीतीश ने जातीय जनगणना कराने के लिए भी पीएम मोदी का आभार जताया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं कि वे आज सिवान में नमामि गंगे योजना के तहत 6,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने आए हैं। जब भी पीएम मोदी बिहार आते हैं, वे राज्य को नई सौगात देते हैं। पूरा बिहार उनके आने का इंतजार करता रहता है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य को नई दिशा मिल रही है।

बता दें पीएम मोदी पिछले 9 महीने में छह बार बिहार आ चुके। इस साल ही बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। पीएम नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने सुबह से ही समर्थकों के भीड़ आने लगी थी। महिला और बुजुर्ग भी बड़ी तादाद में पैदल चलकर सभास्थल पहुंचे। पूरा पंडाल मोदी समर्थकों से भरा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बड़ी खुशखबरी! भारतीय छात्रों को कनाडा में मिलेगी ₹210 करोड़ की स्कॉलरशिप

March 7, 2026

ईरानी शाहेद से भी खतरनाक है स्वदेशी शेषनाग-150, स्वार्म अटैक से कांपेगा दुश्मन

March 7, 2026

गेतलसूद शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

March 6, 2026

RECENT ADDA.

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.