Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पीएम मोदी की खास सलाह: सिर्फ 10% बदलाव से मोटापा होगा काबू?
India

पीएम मोदी की खास सलाह: सिर्फ 10% बदलाव से मोटापा होगा काबू?

मोटापा आज दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां खानपान में तेल की खपत 10% कम करने की अपील की, वहीं आयुष मंत्रालय ने योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और पंचकर्म जैसे प्राकृतिक उपायों को अपनाने की सलाह दी है। छोटे-छोटे बदलावों से मोटापा काबू में लाने और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया जा रहा है।
By Samsul HaqueAugust 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल बढ़ते मोटापे की समस्या के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। लिहाजा, दुनिया में 8 में से 1 व्यक्ति इसकी जद में है। मोटापा का संबंध केवल बढ़ते वजन से नहीं बल्कि कई शारीरिक समस्याओं से भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। भारत में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही हर तीन में से एक भारतीय मोटापे का शिकार हो सकता है।

कुछ आदतों में बदलाव करके मोटापे से मिल सकती है मुक्ति

पीएम नरेंद्र मोदी ने परिवारों से खाना पकाने के तेल का उपयोग 10 प्रतिशत कम करने का आग्रह किया है, ताकि मोटापे के खिलाफ जंग शुरू की जा सके। आयुष मंत्रालय इस पहल का समर्थन करते हुए आहार, योग और पंचकर्म जैसे आयुर्वेदिक उपायों को बढ़ावा दे रहा है, जो मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने और वजन को मैनेज करने में मददगार साबित हुए हैं। इस बढ़ती स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार का आयुष मंत्रालय प्रभावी और शोध-आधारित समाधान पेश करता है। मंत्रालय ने लोगों से आयुर्वेद, योग और पंचकर्म जैसे प्राकृतिक उपायों को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने का मैसेज दिया है। मंत्रालय ने इस अभियान में शामिल होने और स्वस्थ भारत की दिशा में योगदान देने की अपील की है।

आयुष मंत्रालय ने मोटापे से निपटने के लिए कुछ सरल और प्रभावी टिप्स साझा किए हैं। पहला, प्रतिदिन योग और प्राणायाम का अभ्यास करें, जो शरीर को लचीला बनाता है और तनाव को कम करता है। दूसरा, ताजा, गर्म और संतुलित भोजन खाएं, जबकि तले हुए और प्रोसेस्ड फूड से बचें। तीसरा, गर्म हर्बल पानी का सेवन करें, जो पाचन को बेहतर बनाता है। चौथा, मेटाबॉलिक को बढ़ाने के लिए पंचकर्म थेरेपी अपनाएं, जो शरीर को डिटॉक्स कर गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। ये उपाय न केवल मोटापे को नियंत्रित करने में सहायक हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.