अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले स्थित प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “श्री भ्रमरंभ मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में देशवासियों के कल्याण और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।”
पीएम ने मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर प्रशासन व पुजारियों ने परिसर की विशेषता बताते हुए स्वागत किया—यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों में से एक है, जहां दोनों तत्व सह-अस्तित्व में हैं। विगत वर्षों में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और पीवी नरसिम्हा राव भी मंदिर आए थे। पीएम मोदी पहली बार यहां पहुंचे हैं।
विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
पीएम ने इस दौरे के दौरान राज्य में लगभग 13,430 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें उद्योग, बिजली, सड़क, रेलवे, रक्षा और पेट्रोलियम जैसे मुख्य क्षेत्रों की योजनाएं शामिल हैं। यह आंध्र प्रदेश के लिए एनडीए सरकार के तहत पीएम मोदी का पांचवां दौरा है।

