अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: बिहार का मौसम भले ही बरसाती था, लेकिन जनता का जोश आसमान छू रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच से हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए मोदी ने कहा, “मुजफ्फरपुर की लीची जितनी मीठी है, यहां की जनता की बोली भी उतनी ही मीठी है।”
जनता के स्नेह से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
छठ महापर्व के बाद बिहार में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “मैं इस प्यार को शब्दों में नहीं कह सकता। यह भीड़ बताती है — फिर एक बार, एनडीए सरकार।” प्रधानमंत्री ने उपस्थित युवाओं और महिलाओं को नमस्कार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास और समर्पण का संदेश दिया है।
महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल को उत्सव स्थल में बदल दिया था। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री जहां जाते हैं, वह धरती धन्य हो जाती है। आज मुजफ्फरपुर भी गर्व महसूस कर रहा है।” वहीं, युवाओं ने कहा कि बिहार तेजी से विकास कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से राज्य ने नई दिशा पाई है।
“विकसित भारत, विकसित बिहार” का संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना उनका सपना है और बिहार उस मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की पटरी पर है, सड़कें सुधर रही हैं और जन-आवागमन पहले से कहीं बेहतर हुआ है।

