Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»‘बेटियों के सिंदूर का लिया बदला पूरा’, पीएम मोदी ने काशी से दिया भावनात्मक संदेश
India

‘बेटियों के सिंदूर का लिया बदला पूरा’, पीएम मोदी ने काशी से दिया भावनात्मक संदेश

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने किसानों को 20वीं किस्त की सौगात देते हुए 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बोले- बेटियों के सिंदूर का वचन पूरा हुआ। विकास योजनाओं का शिलान्यास और काशी के लिए भावनात्मक संबोधन भी रहा खास।
By Samsul HaqueAugust 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और सेवापुरी के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की। इस योजना का लाभ वाराणसी के 2.21 लाख किसानों को भी मिला।

9.7 करोड़ किसानों को भेजी 20वीं किस्त

इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने 2183 करोड़ रुपये की 50 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं। इससे पहले मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें “दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता” बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के बाद पीएम का काशी आगमन ऐतिहासिक है।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोषों की हत्या ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की थी और अब देश को भरोसा दिलाते हुए कहा, कि मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का जो वचन लिया था, वह पूरा हो गया। दोषियों को मिटा दिया गया है। उन्होंने इसे 140 करोड़ देशवासियों की एकता और महादेव के आशीर्वाद की ताकत बताया। पीएम मोदी ने आगे कहा, कि पहले की सरकारें किसानों से वादे करती थीं, लेकिन उन्हें निभाया नहीं जाता था। हमारी सरकार जो कहती है, वह करती है।

पीएम ने देखी काशी में हुए विकास की झलक

पीएम मोदी ने पीएम किसान योजना को भाजपा सरकार के पक्के इरादों का प्रमाण बताया। इस अवसर पर एक शॉर्ट फिल्म के जरिये काशी में हुए विकास कार्यों की झलक भी पीएम मोदी को दिखाई गई। इस तरह से पीएम मोदी का यह दौरा भावनात्मक, राजनीतिक और विकास के संदेश के साथ काशी-वासियों के लिए कई मायनों में यादगार बन गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.