फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!

पटना | रिपोर्टर बिहार की राजधानी पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। जीरो माइल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना | रिपोर्टर

बिहार की राजधानी पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। जीरो माइल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में विधायक और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए, उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक संजय गुप्ता अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे। वहां वे विधानसभा चुनाव से जुड़े पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे। उन्हें पटना पहुंचकर भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेना था, लेकिन सुबह करीब 3 बजे जीरो माइल के पास यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर किसी ट्रक की स्टेपनी पहले से गिरी हुई थी, जिसे अंधेरे के कारण ड्राइवर देख नहीं सका और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। विधायक ने खुद फोन कर स्थानीय भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अमरेंद्र अमर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को वाहन से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram