Palwal: हरियाणा के पलवल जिले से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मुंडकटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को उसके ही घर से अगवा कर दरिंदगी का शिकार बनाया गया। इस घटना ने इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

आधी रात घर में घुसे हैवान

शिकायत के अनुसार, घटना 6 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है। जब पीड़िता घर में थी, तभी तीन आरोपी—अमृत, संदीप और दक्ष—घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए पीड़िता का मुंह दबाया और उसे जबरन दीवार के ऊपर से खींचकर बाहर खड़ी कार में डाल दिया।

बाहर पहरा देते रहे दोस्त, अंदर हुई दरिंदगी

कार के भीतर आरोपी अमृत ने दरवाजा बंद कर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि उसके दो साथी संदीप और दक्ष बाहर खड़े होकर पहरा देते रहे ताकि कोई उन्हें पकड़ न सके। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ आरोपियों ने पीड़िता को वापस घर की दीवार से अंदर फेंक दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट के तहत मामला

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद अगले दिन थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई। मुंडकटी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share.
Exit mobile version