Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»अस्पताल की लापरवाही: आंत कटने से गई महिला की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Jharkhand

अस्पताल की लापरवाही: आंत कटने से गई महिला की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

झारखंड के पलामू में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जपला‑छतरपुर मार्ग जाम कर प्रशासन से मुआवजा मांगा।
एडिटरBy एडिटरOctober 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Palamu News: पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई लापरवाही से एक महिला की मौत के बाद शुक्रवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

मृतका की पहचान 50 वर्षीय कलावती देवी (पति रामचंद्र बैठा) के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिला के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव की निवासी थीं। परिजनों के अनुसार, 14 अक्टूबर को हुसैनाबाद के आर्यन हॉस्पिटल में महिला का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की घोर लापरवाही से महिला का आंत कट गया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।

इसके बाद उसे रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद वह जिंदगी की लड़ाई हार गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजन शुक्रवार सुबह सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास जपला‑छतरपुर मार्ग पर उतर आए और सड़क को जाम कर दिया।

प्रदर्शन और मुआवजे की मांग

सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि प्रशासन महिला के परिवार को पर्याप्त मुआवजा और न्याय दिलाए। प्रदर्शन के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मौके पर हुसैनाबाद थाना पुलिस पहुंचकर जाम हटाने में जुटी है।

सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम कुमार अंजन ने बताया कि मृतका घर की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। उनके पति लकवा‑ग्रस्त हैं और चलने‑फिरने में असमर्थ हैं। परिवार में दो बेटियां हैं, जिनकी शादी अभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और अस्पताल प्रशासन मदद करते हैं, तो परिवार को राहत मिल सकती है।

प्रदर्शन शाम तक जारी रहने की संभावना है, वहीं प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

RECENT ADDA.

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

देश में नहीं है गैस और ईंधन की किल्लत, विपक्ष फैला रहा है प्रायोजित अफवाह : संजय सेठ

March 14, 2026

नेशनल यूथ फेस्टिवल में RU का जलवा, वाद-विवाद में गोल्ड, मिमिक्री में मनवाया लोहा

March 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.