Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पाकिस्तान में बैठी ‘शातिर हसीना’ बेनकाब! 98 भारतीय अधिकारियों को फंसाया
India

पाकिस्तान में बैठी ‘शातिर हसीना’ बेनकाब! 98 भारतीय अधिकारियों को फंसाया

पाकिस्तान की महिला हैकर ‘सेजल कपूर’ ने फेसबुक और चैटिंग ऐप के ज़रिए भारतीय रक्षा अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाकर संवेदनशील दस्तावेज हैक किए।
By Samsul HaqueOctober 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने साल 2018 में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। यह मामला पाकिस्तान से संचालित एक ऑनलाइन हनीट्रैप ऑपरेशन का था, जिसकी मास्टरमाइंड एक पाकिस्तानी महिला हैकर थी, जिसने खुद को “सेजल कपूर” नामक भारतीय युवती के रूप में पेश किया था।

पता चला कि यह ‘स्पाई हसीना’ तीन साल तक सक्रिय रही और इस दौरान उसने भारत के 98 सरकारी और सैन्य अधिकारियों को अपने जाल में फंसा लिया। उसके निशाने पर भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, पुलिस विभाग और डिफेंस साइंस संस्थानों से जुड़े अधिकारी थे।

रिपोर्ट के अनुसार, सेजल कपूर नामक यह फर्जी पहचान फेसबुक और व्हाट्सएप पर बनाई गई थी। वह ऑनलाइन चैटिंग के दौरान अधिकारियों को ‘Whisper’ नाम का विशेष मैसेंजर डाउनलोड करने को कहती थी, जो वास्तव में मैलवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) था। इस ऐप में शामिल एक कोड के जरिये वह लक्ष्यों के कंप्यूटर और मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर लेती थी और संवेदनशील डेटा चुरा लेती थी।

ब्रह्मोस केस से खुला हनीट्रैप नेटवर्क

इस जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ ब्रह्मोस मिसाइल दस्तावेज लीक मामले के बाद हुआ। जांच में पाया गया कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर निशांत अग्रवाल पाकिस्तान की इसी आईडी “सेजल कपूर” के संपर्क में थे। उनके चैट रिकॉर्ड से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके सूत्र पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई तक जा पहुंचे।

जांच में सामने आया कि यह पूरा ऑपरेशन पाकिस्तान से बैठकर चलाया जा रहा था और इसका उद्देश्य भारत की रक्षा तैयारियों से जुड़ी जानकारी जुटाना था। सुरक्षा एजेंसियों ने बाद में कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर बंद करवाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.