अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: अक्टूबर का महीना हमेशा से खास माना जाता है क्योंकि यह त्योहारों की रौनक लेकर आता है। लेकिन इस बार, अक्टूबर 2025 की शुरुआत कुछ बड़े बदलावों के साथ होगी। 1 अक्टूबर से देशभर में ऐसे नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, जेब और दिनचर्या पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 5 अहम बदलाव।
एलपीजी और गैस सिलेंडर की नई कीमतें
1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14 किलो) की कीमतों में बदलाव तय है। कीमत बढ़ने या घटने से सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा। यही नहीं, ATF, CNG और PNG की कीमतों में भी संशोधन होगा। ऐसे में घर से लेकर यात्रा तक खर्च बढ़ सकता है।
रेल टिकट बुकिंग का नया नियम
IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब बुकिंग शुरू होने से पहले 15 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टिकट मिलेगा, जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। हालांकि, रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर से टिकट लेने की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
पेंशन योजनाओं में बदलाव
1 अक्टूबर से सरकारी और निजी पेंशन योजनाओं के कुछ शुल्क और नियम बदलेंगे।
-
E-PRAN किट की कीमत 18 रुपये होगी।
-
फिजिकल PRAN कार्ड 40 रुपये का मिलेगा।
-
सालाना मेंटेनेंस चार्ज 100 रुपये रहेगा।
-
APY और NPS Lite में केवल 15 रुपये में PRAN ओपनिंग और मेंटेनेंस होगा।
-
ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
UPI ट्रांजैक्शन पर असर
डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। साइबर फ्रॉड रोकने के लिए कुछ यूजर्स के लिए UPI ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm पर P2P ट्रांजैक्शन फीचर बंद किया जा सकता है।
अक्टूबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां
त्योहारों के कारण अक्टूबर 2025 में बैंकों की कुल 21 दिन छुट्टियां रहेंगी। इसमें गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा के अलावा हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार शामिल हैं।
इन सभी बदलावों का असर आपकी जेब और दिनचर्या पर पड़ना तय है। इसलिए 1 अक्टूबर से पहले इन नियमों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
इस खबर को भी पढ़ें: अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद! छुट्टियों से पहले निपटाएं बैंकिंग के जरूरी काम..
इस खबर को भी पढ़ें: 01 अक्टूबर से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग नियम, पहले 15 मिनट होंगे खास…

