Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»“डिग्री या इंतजार?” — NPU में सैकड़ों छात्र रातभर टकटकी लगाए बैठे रहे?
Jharkhand

“डिग्री या इंतजार?” — NPU में सैकड़ों छात्र रातभर टकटकी लगाए बैठे रहे?

By Samsul HaqueOctober 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Palamu News: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) में बुधवार देर शाम डिग्री वितरण को लेकर बड़ी संख्या में छात्र अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए। डिग्री समय पर न मिलने से नाराज छात्रों ने परीक्षा विभाग के बाहर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

JET परीक्षा की अंतिम तिथि बनी विवाद की वजह

दरअसल, झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) में शामिल होने के लिए स्नातकोत्तर डिग्री संख्या भरना जरूरी है। 30 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तारीख तय थी। इसी वजह से बुधवार को छात्र बड़ी संख्या में अपनी डिग्री लेने विश्वविद्यालय पहुंचे। लेकिन प्रक्रिया धीमी होने के कारण सैकड़ों छात्र देर रात तक परिसर में फंसे रहे। स्थिति बिगड़ती देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में डिग्री वितरण का कार्य देर रात तक जारी रहा।

“कई दिनों से आवेदन, फिर भी नहीं मिली डिग्री”

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने डिग्री के लिए कई दिन पहले आवेदन किया था, फिर भी अब तक उन्हें डिग्री नहीं दी गई। उनका कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण वे JET परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। एक छात्रा ने बताया, “हमने आवेदन पूरा कर रखा है, लेकिन विश्वविद्यालय के पास कोई जवाब नहीं है। हमारे भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।”

प्रबंधन ने दिया स्पष्टीकरण

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजीत सेठ ने कहा कि डिग्रियों का निर्माण और वितरण कार्य चल रहा है। सभी आवेदन प्रक्रिया में हैं, लेकिन छात्रों की अधिक संख्या के कारण समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

छात्र संगठनों की प्रशासन को चेतावनी

आजसू छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक राहुल कुमार दुबे ने कहा कि यह प्रबंधन की विफलता है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य संकट में है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा कि “बारिश और खराब मौसम में छात्र डिग्री के इंतजार में खड़े हैं, यह प्रशासन की संवेदनहीनता दर्शाता है।” उन्होंने मांग की कि सभी छात्रों को तुरंत डिग्री दी जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, बुजुर्ग पर तीर से जानलेवा हमला

May 12, 2026

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी को मार खुद मांगी फांसी

May 12, 2026

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, बुजुर्ग पर तीर से जानलेवा हमला

May 12, 2026

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी को मार खुद मांगी फांसी

May 12, 2026

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.