Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»राजस्थान में ठंड से जम गई ओस की बूंदें: दिल्ली में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड!
India

राजस्थान में ठंड से जम गई ओस की बूंदें: दिल्ली में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड!

उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का सितम जारी है। राजस्थान के प्रतापगढ़ में पारा -2 डिग्री पहुंचा, वहीं दिल्ली के पालम में 13 साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
By Samsul HaqueJanuary 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: मरुधरा की फिजाओं में इन दिनों ऐसी कनकनी घुली है कि लोग अलाव के बिना एक पल नहीं रह पा रहे हैं। राजस्थान के कई हिस्सों में तो हालात ऐसे हैं कि सुबह उठते ही खेतों में ओस की बूंदें नहीं, बल्कि बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आ रही है। मरुस्थलीय राज्य होने के बाद भी यहां का पारा गोते खाते हुए शून्य के नीचे पहुंच गया है। प्रतापगढ़ की बात करें तो वहां पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे जा गिरा है, तो वहीं बाड़मेर जैसे गर्म इलाकों में भी तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया है।

राजधानी दिल्ली में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड?

दिल्ली वालों के लिए भी यह सर्दी आफत बनकर आई है। मौसम विभाग की मानें तो इस सीजन में पहली बार दिल्ली में तापमान इतना नीचे गिरा है। पालम वेधशाला में तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 13 वर्षों का सबसे कम रिकॉर्ड है। आयानगर में तो पारा और नीचे गिरकर 2.9 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ‘येलो अलर्ट’ की स्थिति बनी रहेगी और बर्फीली हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।

चिल्ला-ए-कलां का कहर: जमने लगीं झीलें

पहाड़ों की तरफ देखें तो कश्मीर घाटी इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ के सबसे कठिन 40 दिनों से गुजर रही है। श्रीनगर में शनिवार रात का पारा शून्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा, जिसके चलते विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे अब कांच की तरह जमने लगे हैं। शुष्क मौसम ने रात की ठंड को और भी ज्यादा खतरनाक बना दिया है।

प्रशासन की चेतावनी: रहें सावधान!

पंजाब और हरियाणा में भी पारा जमाव बिंदु के बिल्कुल करीब है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कड़ाके की ठंड बरकरार रहेगी। प्रशासन ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने और केवल बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। फिलहाल उत्तर भारत के लोग गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे इस हाड़ कंपाने वाली ठंड का मुकाबला कर रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : ठंड, कोहरा और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक; दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गौ-तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ : ट्रक से 4 टन प्रतिबंधित हड्डियां जब्त, 4 गिरफ्तार

May 13, 2026

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: ₹1.65 करोड़ के घूसकांड में हितेश शाह की याचिकाएं खारिज

May 13, 2026

झारखंड के सरकारी अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक मशीनें, सीधे WhatsApp पर आएगी रिपोर्ट

May 13, 2026

RECENT ADDA.

गौ-तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ : ट्रक से 4 टन प्रतिबंधित हड्डियां जब्त, 4 गिरफ्तार

May 13, 2026

Saraikela: अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने की क्राइम मीटिंग

May 13, 2026

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: ₹1.65 करोड़ के घूसकांड में हितेश शाह की याचिकाएं खारिज

May 13, 2026

झारखंड के सरकारी अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक मशीनें, सीधे WhatsApp पर आएगी रिपोर्ट

May 13, 2026

घर की ये 4 पुरानी चीजें सोख रही हैं आपकी तरक्की, जानें वास्तु के नियम

May 13, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • गौ-तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ : ट्रक से 4 टन प्रतिबंधित हड्डियां जब्त, 4 गिरफ्तार
  • Saraikela: अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने की क्राइम मीटिंग
  • भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: ₹1.65 करोड़ के घूसकांड में हितेश शाह की याचिकाएं खारिज
  • झारखंड के सरकारी अस्पतालों में लगेंगी फुली ऑटोमेटिक मशीनें, सीधे WhatsApp पर आएगी रिपोर्ट
  • घर की ये 4 पुरानी चीजें सोख रही हैं आपकी तरक्की, जानें वास्तु के नियम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.