Patna News: बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लक्ष्य के साथ, सीएम नीतीश कुमार ने ‘सात निश्चय-तीन’ कार्यक्रम को लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

बिहार को विकसित बनाने का ‘महासंकल्प’! नीतीश कुमार ने लागू किया महत्वाकांक्षी ‘सात निश्चय-तीन’ कार्यक्रम

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि सात निश्चय एक और दो में न्याय के साथ विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के बाद अब यह तीसरा चरण शुरू किया गया है।

पहला निश्चय: ‘दोगुना रोजगार- दोगुनी आय’

सात निश्चय-तीन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण निश्चय है ‘दोगुना रोजगार- दोगुनी आय’। इसका सीधा उद्देश्य राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना करना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए सीएम महिला रोजगार योजना जैसी कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिसके तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹10,000 की शुरुआती सहायता दी जाएगी, जिसे आगे ₹2 लाख तक बढ़ाया जाएगा। सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर पैदा करने का बड़ा लक्ष्य रखा है।

इस खबर को भी पढ़ें : Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश के शपथ में सुदेश महतो भी रहे मंच पर, सम्राट ने किया स्वागत

अन्य प्रमुख निश्चय में ‘समृद्ध उद्योग- सशक्त बिहार’ शामिल है, जिसके तहत उद्योगों के विकास के लिए उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया गया है। वहीं, कृषि क्षेत्र में प्रगति के लिए चौथे कृषि रोड मैप (2024 से 2029) के कार्यों में तेज़ी लाई जाएगी। अन्य निश्चय हैं: उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य, सुलभ स्वास्थ्य- सुरक्षित जीवन, मजबूत आधार- आधुनिक विस्तार, और ‘सबका सम्मान- जीवन आसान’। सीएम ने विश्वास जताया है कि इन कार्यक्रमों से विकसित बिहार का संकल्प पूरा होगा।

Share.
Exit mobile version