Bihar News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह बिहार के हाजीपुर में बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में बस स्टैंड संचालक राजू राय के घर सुबह करीब 4:30 बजे NIA की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू की।

यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौक स्थित उनके आवास पर की गई। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। टीम ने घर की गहन तलाशी ली और राजू राय से पूछताछ भी की।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर में 2024 में हुई एके-47 बरामदगी मामले की जांच से जुड़ी है। इससे पहले भी दिसंबर 2024 में NIA ने हाजीपुर के दो स्थानों पर छापेमारी की थी। करीब चार घंटे की कार्रवाई के बाद NIA की टीम पटना लौट गई।

Share.
Exit mobile version