अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: 1 जुलाई से देशभर में आम आदमी से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। रेलवे से लेकर क्रेडिट कार्ड, ATM, LPG गैस, पैन-आधार लिंकिंग और ऑनलाइन वॉलेट ट्रांजैक्शन तक, हर तरफ कुछ न कुछ नया नियम लागू हो रहा है। आइए जानते हैं इन 7 बड़े बदलावों के बारे में, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे।
🔸 LPG गैस सिलेंडर के नए रेट
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं। 1 जुलाई को भी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के नए दाम जारी किए जाएंगे। 1 जून को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर में ₹25 की कटौती की गई थी। अब यह देखना होगा कि घरेलू 14 किलो सिलेंडर की कीमतों में इस बार बदलाव होता है या नहीं।
🔸 ATM से निकासी महंगी
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ATM चार्ज बढ़ा दिए हैं। अब महीने में तीन बार से ज्यादा किसी दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
🔸 पैन-आधार लिंकिंग अनिवार्य
1 जुलाई से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। साथ ही पहले से जिनके पास पैन और आधार दोनों हैं, उनके लिए दोनों को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करना जरूरी है, वरना आपका पैन अमान्य हो सकता है या जुर्माना लग सकता है।
🔸 रेलवे का नया किराया
कोरोना महामारी के बाद पहली बार रेलवे यात्री किराए में वृद्धि कर रहा है।
-
नॉन-एसी कोच: 1 पैसा/किमी
-
एसी कोच: 2 पैसे/किमी
-
500 किमी तक की सेकंड क्लास यात्रा: कोई बढ़ोतरी नहीं
-
500 किमी से अधिक: 0.5 पैसा/किमी की दर से बढ़ोतरी
साथ ही अब IRCTC पर टिकट बुकिंग में OTP अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTP सत्यापन के तत्काल टिकट बुक नहीं होंगे। एजेंट्स को बुकिंग से 30 मिनट तक रोक दिया गया है।
🔸 क्रेडिट कार्ड पर नया चार्ज
HDFC Bank ने गेमिंग ऐप्स जैसे Dream11, MPL, RummyCulture आदि पर ₹10,000 से अधिक खर्च करने पर 1% अतिरिक्त शुल्क लागू कर दिया है।
-
पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे वॉलेट में ₹10,000 से ज्यादा लोड करने पर भी 1% शुल्क
-
यूटिलिटी बिल पेमेंट ₹50,000 से ऊपर होने पर 1% शुल्क
-
ईंधन पर महीने में ₹15,000 से ज्यादा खर्च पर भी 1% शुल्क लगेगा
🔸 ऑनलाइन पेमेंट नियमों में बदलाव
RBI के नए नियमों के तहत अब सभी क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान केवल BBPS (भारत बिल पेमेंट सिस्टम) के जरिए किया जा सकेगा। इससे PhonePe, CRED, Paytm जैसे प्लेटफॉर्म पर बिल पेमेंट करना प्रभावित होगा, क्योंकि BBPS पर फिलहाल सिर्फ आठ बैंकों की सेवा उपलब्ध है।
🔸 जेब पर सीधा असर
इन सभी नियमों का कुल असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। खासतौर पर वे लोग जो डिजिटल ट्रांजैक्शन, लंबी दूरी की रेल यात्रा या क्रेडिट कार्ड पर भारी खर्च करते हैं, उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

