Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को, निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को, निषेधाज्ञा लागू

By Samsul HaqueMay 3, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली NEET-UG 2025 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 4 मई 2025 को रांची जिले के विभिन्न 22 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान कदाचार को रोकने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा 4 मई को सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत जारी इस निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के निकट निम्नलिखित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा:

  1. पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक स्थान पर एकत्र होना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सरकारी कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा इससे मुक्त रहेंगे।

  2. किसी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र जैसे लाउडस्पीकर, माइक आदि का प्रयोग वर्जित रहेगा ताकि परीक्षार्थियों को शांत वातावरण मिल सके।

  3. अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, रिवाल्वर, बम आदि लेकर चलना पूर्णतः निषिद्ध होगा। केवल सरकारी कार्य में लगे सुरक्षा बलों को ही इसकी छूट दी गई है।

  4. हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा, गड़ासा, भाला, तीर-धनुष आदि लेकर चलना वर्जित है।

  5. किसी भी प्रकार की जनसभा, बैठक या प्रदर्शन का आयोजन इस अवधि में नहीं किया जा सकेगा।

प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावक या अन्य असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग कर सकते हैं। इस कारण से यह सख्त कदम उठाया गया है।

जिन परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू होगी, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. आर्मी पब्लिक स्कूल (A & B), दीपाटोली

  2. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, दीपाटोली

  3. उर्सूलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डा. कामिल बुल्के पथ

  4. संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, पुरूलिया रोड

  5. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड

  6. ए.एस.टी.वी.एस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक

  7. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, पुस्तक पथ

  8. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कांके

  9. गर्वनमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु

  10. कांके सिमरटोली हाई स्कूल

  11. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, हिनू

  12. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी

  13. मारवाड़ी ब्वॉयज कॉलेज (A & B), लेक रोड

  14. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, सी.आर.पी.एफ., धुर्वा

  15. केन्द्रीय विद्यालय, एच.ई.सी., धुर्वा

  16. गोस्नर कॉलेज, चर्च कंपलेक्स

  17. डोरंडा कॉलेज (A & B), डोरंडा

  18. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, नामकुम

  19. रांची यूनिवर्सिटी, मोरहाबादी

प्रशासन की अपील है कि परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे और अनावश्यक भीड़ से बचें। अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ न लगाएं और विधि-व्यवस्था में सहयोग करें।

पुलिस विभाग की ओर से हर केंद्र पर सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की गई है। पूरे शहर में निगरानी रखने के लिए विशेष गश्त की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाएगा और तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

RECENT ADDA.

मोटा होने के लिए खाई इन्फ्लुएंसर की दवा, वजन बढ़ने के बजाय अस्पताल पहुंचे

June 24, 2026

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.