Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»NEET पेपर लीक ठगी मामला: बांग्लादेश मेडिकल छात्र गिरफ्तार, टेलीग्राम के जरिये मांगता था पैसे
Bihar

NEET पेपर लीक ठगी मामला: बांग्लादेश मेडिकल छात्र गिरफ्तार, टेलीग्राम के जरिये मांगता था पैसे

By Samsul HaqueMay 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: NEET परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक मेडिकल छात्र को अररिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आर्थिक अपराध इकाई, पटना के निर्देश पर की गई। आरोपी की पहचान एस.के. फैज उर्फ शेख फैज, पिता शेख रौशन अली के रूप में हुई है, जो अररिया के इस्लामनगर वार्ड संख्या 27 का निवासी है। फैज बांग्लादेश के सिलहट स्थित नॉर्थ ईस्ट मेडिकल कॉलेज का चतुर्थ वर्ष का छात्र है।

पुलिस की पूछताछ में फैज ने बताया कि उसने 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा अररिया से पास की और 2021 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए बांग्लादेश चला गया। उसने स्वीकार किया कि पढ़ाई के दौरान उसे निजी खर्चों के लिए पैसों की आवश्यकता थी, जिसके चलते वह ठगी के रास्ते पर चला गया।

2022 में उसने टेलीग्राम पर “@MeBldur” नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाकर NEET प्रश्न पत्र लीक होने का झांसा देना शुरू किया। इस चैनल के माध्यम से वह छात्रों को फर्जी पेपर देने का दावा करता और इसके बदले में पैसे की मांग करता था। पीड़ितों को वह एक फोन-पे बारकोड भेजता और पैसे जैसे ही खाते में आते, वह उन्हें ब्लॉक कर देता ताकि कोई उससे दोबारा संपर्क न कर सके।

पुलिस के अनुसार, फैज ने पिछले चार वर्षों से इस तरीके से सैकड़ों छात्रों से ठगी की है। उसने यह भी कबूल किया है कि वह केवल पैसों की वसूली करता था, लेकिन किसी को भी NEET परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराता था।

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में उसका खाता संख्या 4933000100091284 है, जिसमें फोन पे से पैसे मंगाए जाते थे। साइबर पुलिस ने बैंक खाता और टेलीग्राम अकाउंट से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे हिरासत में लिया।

एसपी अंजनी कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए इस साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

RECENT ADDA.

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

न्याय परिसर में नारी शक्ति का ‘पलाश’ अवतार : वकील-मुवक्किल चखेंगे मड़ुआ रोटी का स्वाद

May 9, 2026

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.