Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»नवरात्र में डबल डिस्काउंट: GST कटौती और अमेजॉन-फ्लिपकार्ट सेल
Adda More..

नवरात्र में डबल डिस्काउंट: GST कटौती और अमेजॉन-फ्लिपकार्ट सेल

By Samsul HaqueSeptember 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Business News: इस नवरात्र, खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए डबल खुशखबरी है। एक तरफ केंद्र सरकार ने रोजमर्रा की वस्तुओं और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर GST दरों में कटौती की है, वहीं अमेजॉन और फ्लिपकार्ट ने अपनी मेगा सेल का ऐलान किया है। इस तरह ग्राहक एक ही समय में डबल डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

AC, टीवी और रोजमर्रा की चीजों पर अब मिलेगी बंपर बचत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि 22 सितंबर से GST बचत उत्सव की शुरुआत होगी। इसके तहत करीब 99 फीसदी रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स कम कर दिया गया है। इसमें यूएचटी दूध, ब्रेड, आइसक्रीम और अन्य खाद्य वस्तुएं शामिल हैं। वहीं, टीवी, एसी और डिशवॉशिंग मशीन जैसी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर GST दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है।

इसी बीच, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की मेगा सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है, जबकि सोमवार से अर्ली एक्सेस भी उपलब्ध है। इन प्लेटफॉर्म्स पर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज और फैशन समेत लगभग हर कैटेगरी के उत्पादों पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

उपभोक्ताओं की बचत का अंदाजा इसी उदाहरण से लगाया जा सकता है। मान लीजिए किसी एसी की कीमत 40,000 रुपये है। सेल के दौरान अगर 20 फीसदी डिस्काउंट मिलता है, तो कीमत घटकर 32,000 रुपये हो जाएगी। पहले इस पर 28 फीसदी GST लगता था, लेकिन अब केवल 18 फीसदी ही देना होगा। टैक्स जोड़ने के बाद एसी की कुल कीमत 37,760 रुपये होगी, यानी ग्राहक को सीधा 10,240 रुपये की बचत मिल रही है।

स्मार्टफोन कैटेगरी में भी बंपर ऑफर मिल रहे हैं। सैमसंग, ऐपल, गूगल पिक्सल, रियलमी और शाओमी जैसे ब्रांड्स पर आकर्षक छूट का लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन पर GST दरों में कोई कटौती नहीं हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की टैक्स कटौती और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की सेल का एक साथ होना बाजार में रफ्तार बढ़ाएगा और उपभोक्ताओं की जेब पर राहत पहुंचेगी। त्योहारी सीजन में यह मौका खरीदारी करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.