फॉण्ट कनवर्टर NEW

मेकअप रिमूवर से बिगड़ रही है स्किन? जानिए वो राज़ जो कोई नहीं बताता

Beauty News: अगर आप रोज़ाना मेकअप करती हैं तो उसे सही तरीके से हटाना भी उतना ही ज़रूरी है। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं मेकअप तो कर लेती हैं, लेकिन उसे ठीक से साफ नहीं करतीं। यही लापरवाही आगे चलकर पिंपल्स, दाग-धब्बे और स्किन

अपनी भाषा में पढ़ें

Beauty News: अगर आप रोज़ाना मेकअप करती हैं तो उसे सही तरीके से हटाना भी उतना ही ज़रूरी है। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं मेकअप तो कर लेती हैं, लेकिन उसे ठीक से साफ नहीं करतीं। यही लापरवाही आगे चलकर पिंपल्स, दाग-धब्बे और स्किन एलर्जी की वजह बन जाती है।

बाज़ार में मिलने वाले कई मेकअप रिमूवर केमिकल से भरपूर होते हैं। कुछ रिमूवर ज़रूरत से ज्यादा ऑयली होते हैं, तो कुछ त्वचा पर जलन और काले धब्बे छोड़ देते हैं। खासकर सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये बड़ी परेशानी बन सकती है।

ऐसे में स्किन एक्सपर्ट्स भी प्राकृतिक मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। ये न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि त्वचा को पोषण भी देते हैं।

ऑलिव ऑयल मेकअप हटाने का एक आसान तरीका है। थोड़ी सी मात्रा सूती कपड़े पर लेकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। इससे मेकअप और गंदगी दोनों साफ हो जाती हैं।

खीरे का पेस्ट भी स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। खीरे को कद्दूकस कर उसका पेस्ट बनाएं और उसमें थोड़ा सा बादाम तेल मिलाएं। चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा को ठंडक और निखार मिलता है।

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा जेल में जैतून का तेल मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट बाद चेहरा साफ कर लें, इससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए दूध सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। कॉटन बॉल को दूध में भिगोकर चेहरे को साफ करें। यह मेकअप के साथ-साथ डेड स्किन भी हटाने में मदद करता है।

वहीं दही भी एक प्राकृतिक मेकअप रिमूवर की तरह काम करता है। फेंटे हुए दही को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें।

अगर आप भी बेदाग और स्वस्थ त्वचा चाहती हैं, तो केमिकल रिमूवर छोड़कर इन घरेलू नुस्खों को अपनाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram