अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Health: अक्सर हम सोचते हैं कि माउथ फ्रेशनर की जरूरत सिर्फ बड़ों को होती है, लेकिन अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं तो आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के दांतों में सड़न और मुंह की दुर्गंध की समस्या बड़ों से कहीं ज्यादा हो सकती है। लेकिन बाजार में मिलने वाले माउथ फ्रेशनर रसायनों (Chemicals) से भरे होते हैं, जो नन्हें बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में घर पर तैयार किया गया प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर एक बेहतरीन विकल्प है।
अनार के छिलके: ओरल हेल्थ का पावरहाउस
अनार के छिलके जिन्हें हम अक्सर कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, वे एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबायल एक्टिविटी ‘स्ट्रेपटोकोक्स म्यूटेन’ जैसे खतरनाक बैक्टीरिया को पनपने नहीं देती। यह न केवल मुंह की दुर्गंध को खत्म करता है, बल्कि बच्चों के मुंह में होने वाले छालों (अल्सर) में भी राहत देता है।
कैसे बनाएं घर पर ‘मैजिकल’ माउथ फ्रेशनर?
इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें किसी भी कड़वाहट का डर नहीं होता।
-
सबसे पहले अनार के छिलकों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें।
-
पूरी तरह सूख जाने के बाद इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
-
अब एक गिलास पानी में एक चम्मच यह पाउडर डालकर अच्छी तरह उबालें।
-
मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर एक कांच की शीशी में भर लें।
आदत डालें, कैविटी भगाएं
आपका प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर तैयार है। बच्चों को आदत डालें कि वे जब भी कुछ खाएं, उसके बाद इस घोल से कुल्ला जरूर करें। यह न केवल दांतों में कैविटी (सड़न) को रोकने में मदद करेगा, बल्कि मसूड़ों को भी मजबूती देगा। ध्यान रहे कि बच्चों की मुस्कान को सुरक्षित रखने के लिए ओरल हाइजीन के प्रति उनकी सजगता हां की तरह अनिवार्य होनी चाहिए।

