Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»रंजिश में बच्चों के सामने पिता की कर दी बेरहमी से ह’त्या, काट दी उंगलियां
India

रंजिश में बच्चों के सामने पिता की कर दी बेरहमी से ह’त्या, काट दी उंगलियां

मुंबई में रंजिश के चलते आधा दर्जन बदमाशों ने व्यापारी की बच्चों के सामने नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
By Samsul HaqueOctober 3, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां आधा दर्जन बदमाशों ने एक व्यापारी की उसके दो मासूम बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

धारदार हथियार से किया गया हमला

मृतक की पहचान सैयद इमरान शफीक के रूप में हुई है। घटना के वक्त वह अपने 3 और 13 साल के बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा से जा रहे थे। तभी सिल्क मिल कॉलोनी इलाके में उनकी गाड़ी को एक कार ने रोका। 5 से 6 हमलावर कार से उतरे और उन्हें बच्चों समेत ऑटो से बाहर खींच लिया। आरोपियों ने सैयद पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। बचाव की कोशिश में शफीक ने हथियार छीनने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। हमलावरों ने उनकी उंगलियां काट डालीं, कलाई पर वार किया और सिर व गर्दन पर कई बार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

व्यापारिक रंजिश बताई जा रही वजह

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला गैस व्यापार से जुड़ी पुरानी रंजिश का लग रहा है। इसी दुश्मनी को आधार बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की।

तीन संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस ने इस संबंध में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें कुख्यात मुजीब डॉन, उसका भाई सद्दाम हुसैन मोइनुद्दीन और रिश्तेदार शेख इरफान शेख सुलेमान शामिल हैं। सभी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।

बच्चों में दहशत और इलाके में आक्रोश

इस वारदात के गवाह बने दोनों छोटे बच्चे गहरे सदमे और दहशत में हैं। वहीं, इस नृशंस हत्या के बाद पूरे इलाके में गुस्से और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों पर लगाम लग सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

जालंधर के BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटर में धमाका; मचा हड़कंप

May 6, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.