Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»मैं प्रेगनेंट हूं… सुनते ही मां ने नाबालिग बेटी की कर दी ह’त्या
India

मैं प्रेगनेंट हूं… सुनते ही मां ने नाबालिग बेटी की कर दी ह’त्या

एडिटरBy एडिटरApril 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपनी 16 साल की बेटी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह एक अलग जाति के लड़के से प्यार करती थी। मासूम की जिंदगी उसकी अपनी मां के हाथों ही खत्म हो गई। वह महिला समाज के खौफ में इतनी ज्यादा थी कि अपने प्रेग्नेंट लड़की पर भी रहम नहीं किया।

डीएसपी बेतापुडी प्रसाद ने बताया कि मां को अपनी बेटी का यह कदम बर्दाश्त नहीं हुआ। गुस्से में उसने अपनी बेटी को अपनी गोद में जबरन बिठाया और उसके नाक-मुंह को अपने हाथों से दबा दिया। मासूम बेटी सांस के लिए तड़पती रही, लेकिन मां का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। कुछ ही देर में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मां ने अपनी बेटी की सांसें छीन लीं, जिसे उसने कभी अपनी कोख में पाला था।

हत्या के कुछ घंटों बाद ही मां ने सबूत मिटाने की कोशिश में बेटी के शव को स्वर्णमुखी नदी के किनारे ले जाकर जला दिया। इस जल्दबाजी में किए गए अंतिम संस्कार ने गांव वालों को शक हुआ। 9 अप्रैल को गांव के राजस्व अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन तब तक मां अपने घर से फरार हो चुकी थी।

मां ने एक गांव के बुजुर्ग के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने कबूल किया कि उसने गुस्से, डर और सामाजिक दबाव के चलते यह कदम उठाया। उसने कहा, मुझे डर था कि समाज हमें बदनाम करेगा। मैं गुस्से में इतनी अंधी हो गई कि अपनी बेटी की जान ले ली। इस घटना के बाद वह काफी पछता रही थी। पुलिस ने नाबालिग की मां को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी बेतापुडी प्रसाद ने कहा, यह एक दुखद और क्रूर घटना है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

RECENT ADDA.

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

12वीं के बाद वकील बनने का सुनहरा मौका: बढ़ रहा इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन

April 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.