अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : कांके इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कांके के वास्तु विहार के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हुसिर निवासी कारी सोहराब अपनी बहन के साथ नगड़ी स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलकर पीरुटोला जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे कि तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि नगड़ी निवासी सुहेल की मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कारी सोहराब को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी कार चालक को पकड़ने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि उस अज्ञात कार और चालक की पहचान की जा सके। हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

