Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»मोजतबा के कागजी संदेश का रहस्य: जिंदा हैं या कोमा में?
World

मोजतबा के कागजी संदेश का रहस्य: जिंदा हैं या कोमा में?

मोजतबा खामेनेई का इराक को शुक्रिया संदेश आया, लेकिन सिर्फ लिखित—चेहरा गायब। अमेरिकी-इजराइली हमलों में घायल, कोमा की अफवाहें, मोसाद का शिकार बनने का डर।
By Samsul HaqueMarch 30, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Tehran, Iran: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक मैसेज सामने आया है, लेकिन हमेशा की तरह, इस बार भी न तो उनकी कोई तस्वीर दिखी, न कोई वीडियो सामने आया और न ही उनकी आवाज सुनाई दी। बस एक कागज का टुकड़ा, जिसे उनका संदेश बताकर दुनिया के सामने पेश किया गया। इससे पहले भी जब उनका मैसेज आया था, तब भी ऐसे ही कागज का टुकड़ा देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा खामेनेई ने ताजा मैसेज में इराक के धार्मिक नेताओं और वहां की जनता को धन्यवाद दिया है। मोजतबा ने इराक के लोगों को ईरान के खिलाफ हो रही आक्रामकता पर उनके स्पष्ट और मजबूत स्टैंड के लिए शुक्रिया कहा।

मोजतबा की गुप्त स्थिति पर सवाल

यह संदेश सीधे तौर पर नहीं दिया गया। ईरानी मीडिया के मुताबिक बगदाद में इराक की ‘सुप्रीम इस्लामिक असेंबली’ के स्पीकर और ईरानी राजदूत के बीच एक बंद कमरे में गुपचुप मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान यह ‘संदेश’ एक इराकी अधिकारी के हाथ में दिया गया। मोजतबा खामेनेई हैं कहां और उनकी हालत क्या है? उनके जिंदा होने या पूरी तरह स्वस्थ होने पर दुनिया भर की खुफिया एजेंसियों को भारी शक है। 28 फरवरी को जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर पहली बार भीषण एयरस्ट्राइक की थी, तो उसी दिन मोजतबा के पिता और तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे।

कोमा व चोट की अफवाहें

हैरान करने वाली बात यह है कि एक महीना बीत जाने के बाद भी अयातुल्लाह अली खामेनेई को अब तक दफनाया नहीं गया है। इस रहस्यमयी खामोशी पर ट्रंप ने कुछ दिनों पहले कहा था कि मोजतबा खामेनेई या तो मर चुका है, या फिर उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। इजराइल ने बहुत पहले ही कसम खा ली थी कि मोजतबा सत्ता संभाले या न संभाले, वह इजरायली हिट-लिस्ट में सबसे ऊपर है। इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी ड्रोन्स आसमान में गिद्ध की तरह मोजतबा की एक झलक का इंतजार कर रहे हैं।

अमेरिका के विदेश विभाग ने ईरान के 10 बड़े नेताओं के सिर पर 10-10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। इस लिस्ट में मोजतबा खामेनेई भी शामिल है। अगर मोजतबा अपनी बंकर से बाहर निकले, तो उन्हें पता है कि आसमान से अगली मिसाइल सीधे उनके सिर पर गिरेगी। मार्च की शुरुआत में जब मोजतबा को आनन-फानन में ईरान का तीसरा सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था, तब से लेकर आज तक सिर्फ उनके नाम से लिखे हुए ‘कागज के टुकड़े’ ही बाहर आ रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हज 2026: मक्का में सेना की मिलिट्री परेड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

May 22, 2026

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सुलग उठा बोलीविया; हिंसा के विरोध में नागरिकों ने निकाली बड़ी रैली

May 21, 2026

नेतन्याहू की बढ़ीं मुश्किलें: इजरायल में संसद भंग करने के प्रस्ताव पर वोटिंग आज

May 21, 2026

RECENT ADDA.

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे

May 25, 2026

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 25, 2026

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे
  • कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन
  • RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन
  • बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.