Ranchi :  आज बुढ़मू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में क्षेत्र के माननीय विधायक सुरेश बैठा  ने अपने विधायक मद से संचालित कई विकास योजनाओं का विधिवत् आधारशिला (शिलान्यास) किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में  विधायक  सुरेश बैठा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि  गोपाल तिवारी, कार्मिक विभाग प्रतिनिधि समीम बड़ेहार, प्रखंड अध्यक्ष  बलराम साहु, बबलु उरांव,  जाकिर हुसैन, सज्जाद अंसारी,  राजेंद्र लोहारा, राजेंद्र यादव, मुदस्सिर एवं मीडिया प्रभारी मुश्ताक आलम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

श्री बैठा ने सभी से क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपील की और कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनका संकल्प है।

Share.
Exit mobile version