अपनी भाषा चुनेें :
Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बिरसानगर के विभिन्न जोनों में लगभग 82 लाख रुपये की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क, नाली, सामुदायिक ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद है।
शिलान्यास की गई योजनाओं में गोविंद कॉलोनी रोड नंबर–5 में नाली निर्माण, मोहरदा बारीडीह में नाली निर्माण, संथाल बस्ती स्थित सरकारी विद्यालय में चहारदिवारी एवं शौचालय निर्माण, जोन नंबर–1बी में गुप्ता स्टोर के निकट से भोला दत्ता के घर तक नाली निर्माण, जोन नंबर–4 में पुराना थाना रोड के पास सड़क और नाली निर्माण, जोन नंबर–5 स्थित काली मंदिर के समीप सामुदायिक भवन का मरम्मतीकरण, जोन नंबर–6 में साई सरस्वती स्कूल के सामने गार्डवाल निर्माण, जोन नंबर–6 में सार्वजनिक महादेव–हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन के मरम्मतीकरण के साथ जोन नंबर–7 में सड़क निर्माण और जोन नंबर–8 में बच्चों की पढ़ाई के लिए शेड निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के हर मोहल्ले और बस्ती में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए। आने वाले दिनों में भी कई योजनाओं को गति दी जाएगी, ताकि क्षेत्र का निरंतर विकास सुनिश्चित हो सके।
शिलान्यास समारोह में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, जितेंद्र मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, बोल्टु सरकार, तापस कर्मकार, गौतम दास, कृपा गोप, ईशान प्रधान, मृणाल बनर्जी, अनुप टोप्पो, सुदर्शन दास, केके नायक, ओंकार सिंह, गोलक गोप, बापन बनर्जी, कृष्णा बारिक, चांदू दास, उर्मिला दास, सत्यनारायण पाल, लक्ष्मी मिर्धा, ममता भूमिज, मोहन पांडेय, रतन साहू, रूप साहू, मोहन कर्मकार, सुनील सिंह, आयुष, दीपक रविदास, रामू राव, शिशिर सरकार, प्रवेश गोप समेत कई स्थानीय महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

