Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चतरा में ब्राउन शुगर फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों कैश बरामद
Jharkhand

चतरा में ब्राउन शुगर फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों कैश बरामद

By Samsul HaqueJune 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: जिले के पत्थलगडा बस्ती में पुलिस ने एक मिनी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अफीम से ब्राउन शुगर बनाने के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को दोपहर 3 बजे से लेकर रात 2:30 बजे तक लगभग 12 घंटे चले इस संयुक्त सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में कैश, अफीम, ब्राउन शुगर और ड्रग्स बनाने वाले केमिकल बरामद किए गए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सर्च अभियान की अगुवाई पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार और अंचलाधिकारी उदल राम ने की, जबकि पूरे ऑपरेशन की निगरानी चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने स्वयं की। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय, सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, चतरा सदर थाना व अन्य थानों की पुलिस टीम भी मौजूद रही।

सूत्रों के मुताबिक, पत्थलगड़ा के रहने वाले प्रविल दांगी के मकान के दूसरे तल्ले पर अफीम से ब्राउन शुगर तैयार करने का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने जब छापा मारा, तो वहां अफीम तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, ड्रग्स बनाने का केमिकल, भारी मात्रा में अफीम और नकदी बरामद की गई। कैश की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई, और कई पुलिसकर्मी रातभर गिनती में जुटे रहे।

इतना ही नहीं, अफीम को सुरक्षित रखने के लिए बाजार से कांच के जार भी मंगवाए गए। सर्च ऑपरेशन के चलते पत्थलगड़ा बस्ती में बाहरी गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह से बंद रहा। यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे एक संगठित ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

चतरा पुलिस के इस कदम से नशा कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। एसपी सुमित अग्रवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद से जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। बालू और मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने से पुलिस की सक्रियता की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.