अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चाईबासा: सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में सोमवार को मेसर्स देवका बाई बेलजी सुपर डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच कोनकोर्ड स्पोर्ट्स और एसएसए जूनियर बॉयज के बीच खेला गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन अवसर पर ठाकुर ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
सुपर डिवीजन प्रतियोगिता को क्षेत्र की एक उच्च स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता माना जाता है, जो स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देती है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुनील प्रसाद साव, पवित्रों भट्टाचार्य, त्रिशानु रॉय, संचू तिर्की, अनिल लकड़ा, कुलचंद्र कुजूर, अर्जुन बानरा, नारायण देवगम, मानकी कुदादा, लालू कुजूर, लव अल्डडा, पंकज खलखो, सुबोध खंडैयत, एहसानुल हक, पतरास लुगुन, मोहम्मद एनामुल हक, मोहम्मद राजू अंसार, विष्णु मिंज, सौरव मिंज, सुखदेव मिंज, किशन बरहा, चंदन कच्छप, दिलीप बरहा, सुनील महतो, रंजीत सवैया, मदन सिंह चाकी, पुनामी बागे और मोहम्मद ताहा मौजूद थे।

