अपनी भाषा चुनेें :
Ranchi : English Express संस्थान में आयोजित Public Speaking एवं Personality Development प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के दौरान लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ख़ान के पुत्र अनस बिन नौशाद ख़ान ने एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। अनस ने अपने संबोधन की शुरुआत क़ुरआन की आयतों की तिलावत से की और उसका अंग्रेज़ी अनुवाद प्रस्तुत करते हुए कहा-
“निश्चित रूप से वे लोग, जो ईमान लाए और जिनके दिल अल्लाह की याद से सुकून पाते हैं- याद रखो! अल्लाह की याद ही में दिलों को सच्चा सुकून मिलता है।”
अनस ने कहा कि वास्तविक सफलता इसी में है कि इंसान क़ुरआन को समझे और उसकी शिक्षाओं को अपनी ज़िन्दगी में अपनाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ज्ञान, नैतिकता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बनें।
कार्यक्रम के अंत में अनस बिन नौशाद ख़ान को उनके उत्कृष्ट भाषण और सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में कई छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया।

