Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में अनारक्षित पद का विरोध, राज्यपाल को ज्ञापन
Jharkhand

पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में अनारक्षित पद का विरोध, राज्यपाल को ज्ञापन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 27, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news:झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा की ओर से चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद को अनारक्षित (सामान्य) घोषित किए जाने के विरोध में मंगलवार को सदर अनुमंडल कार्यालय, चाईबासा के समक्ष एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। मोर्चा ने इस निर्णय को आदिवासी बहुल क्षेत्र में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार और प्रतिनिधित्व पर सीधा हमला बताया।

धरना को संबोधित करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि गणतंत्र के 77वें वर्ष में भी सरकारें आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चाईबासा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है, जहां राज्यपाल को आदिवासियों के संरक्षक की भूमिका निभानी होती है, लेकिन नगरपालिका चुनावों को लेकर राज्यपाल का मौन चिंताजनक है।

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर रहते हुए वह नगरपालिका चुनावों का विरोध करता था, लेकिन सत्ता में आने के बाद अध्यक्ष पद जीतने की होड़ में शामिल हो गया है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की हेमंत सरकार पर भी आदिवासी अधिकारों से जुड़े कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

ईचा खड़कई बांध विरोधी संघ के जिला उपाध्यक्ष रेयांस समड ने कहा कि झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के आंदोलन के दबाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने जल्दबाजी में चुनाव तिथि घोषित की है। उन्होंने इसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में असंवैधानिक तरीके से चुनाव थोपने का प्रयास बताया।

ईचा खड़कई बांध विरोधी संघ के जिला सचिव सुरेश चंद्र सोय ने कहा कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा (MESA) कानून के बिना नगरपालिका चुनाव कराना असंवैधानिक है। उन्होंने मांग की कि यदि चुनाव होते हैं तो नगर परिषद अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया जाए, ताकि स्थानीय आदिवासियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।
धरना समाप्ति के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने और पेसा नियमों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई।

धरना कार्यक्रम में कोल्हान आदिवासी एकता मंच के संयोजक यदुनाथ तीयू, कोल्हान मानकी मुंडा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुआ, केंद्रीय महासचिव चंदन होंनहगा, प्रेस प्रवक्ता शत्रुघ्न कुंकल, सुशील पूर्ति, पवन बिरुवा, हेमंत बिरुवा, दुर्गाचरण कुंकल, वसील हेंब्रम, आकाश हेंब्रम, जीवन देवगम, सोनू राम गोप, श्रीकांत मुंदुईया, उदय सिंह बारी, मनमोहन खंडाईबुरू, अधिवक्ता महेंद्र जमुदा, अधिवक्ता रमेश जेराई, राहुल बिरुवा, जगदीश बिरुवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

RECENT ADDA.

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

April 14, 2026

पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!

April 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.