अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: एन०पी०टीचर्स ट्रेनींग काँलेज,चिरा चास,बोकारो में 14th December, 2025, रविवार को एक सफल पूर्व छात्र मिलन समारोह (Alumni Meet) का आयोजन किया गया, जहाँ संस्था के पुराने और नए छात्रों के बीच ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान हुआ, और संस्थान के गोरवशाली इतिहास को फिर से जिया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एन०एस०एस०कोर्डीनेटर एवं बी०एड० 2024-26 सत्र की छात्रा शना नौशीन द्वारा किया गया।
महाविद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ. इन्द्रजीत कुमार, प्राचार्य, डिग्री काँलेज टुण्डी, धनबाद, जिन्होंने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और पूर्व छात्रों की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार रखे। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान उसके पूर्व छात्रों की उपलब्धियों से होती है I और इस तरह के आयोजन संस्थान और छात्रों के बीच संबंधों को मजबूत करते है I
दूसरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डॉ उपेन्द्र कुमार, विभागाध्यक्ष,बी०एड० विभाग, आर०एस०पी०काँलेज, झरिया उन्होने शिक्षा के बदलते आयामों पर प्रकाश डाला और पूर्व छात्रों को अपने अनुभव और कौशल से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह,पाण्डा स्कूल की निर्देशिका श्री मति अनिता सिंह,एन०पी०एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्ययक्ष अविनाश उत्कर्ष, विभाग अध्ययक्ष श्री संजीव कुमार एवं संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. आर. एन शर्मा, और काँलेज के विभिन्न शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी जैसे प्रो० रूपलता सिंह, प्रो०सीमा सिंह, प्रो० संचिता गोस्वामी, प्रो० दीपशिखा, प्रो० अखिलेश कुमार, प्रो० भारती कुमारी, प्रो० नीलू कुमारी, शालीग्रामसिंह, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, आई.पी सिंह इत्यादि ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
महविद्यालय के सचिव और विभाग अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति और पुर्व छात्रों के सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इस अलुम्नाई मीट की विशेषता यह रही कि विशिष्ट अतिथी के रुप मे महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य डॉ एस. पी. शर्मा, पूर्व डीन, विनोबा भावे विश्वविद्यालय एवं डाँ०आर०बी० सिंह, पूर्व कालेज निरीक्षक, विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर संस्था के प्रारंभिक दौर की यादें साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे वर्षों की मेहनत और समर्पण से इस संस्थान ने आज एक मजबूत शैक्षणिक पहचान बनाई है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने अपनी उपलब्धियों और पेशेवर, सफर को सांझा किया, जिससे वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और समूह चर्चा ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की प्रो० संचिता गोस्वामी के साथ हुआ।
पूरा कार्यक्रम सफल रहा और सभी ने अगले वर्ष के अलुम्नाई मीट को और भी भव्य बनाने का संकल्प लिया एवं अलुम्नाई एसोसियेशन के चुनाव का भी सफल आयोजन किया गया I

