Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»लोहरदगा में 116 लिव-इन जोड़ों का सामूहिक विवाह, समाज ने दी नई पहचान
Jharkhand

लोहरदगा में 116 लिव-इन जोड़ों का सामूहिक विवाह, समाज ने दी नई पहचान

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

लोहरदगा: भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, लोहरदगा की ओर से शनिवार को समाहरणालय मैदान में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़े भी शादी के बंधन मे बंध गए। सर्व धर्म सामूहिक शादी समारोह मे जिले के 116 जोड़ियों का सामाजिक रूप से विवाह संपन्न कराया गया, जिससे उन्हें पारिवारिक, सामाजिक और धार्मिक मान्यता मिल सके। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि समारोह में 21 वर्ष से कम आयु के किसी भी जोड़े को शामिल नहीं किया गया। कई ऐसे जोड़े भी इस विवाह में शामिल थे, जिनके बच्चे पहले से हैं। सामाजिक विवाह के बाद अब उनके बच्चों को भी समाज में मान्यता मिलेगी तथा माता-पिता को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकार प्राप्त होंगे। सभी विवाह संपन्न कराने के बाद ट्रस्ट की ओर से जोड़ियों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि जनजातीय समाज में लिव-इन संबंधों को लेकर सामाजिक मान्यताएं नहीं होने के कारण कई बार गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। लिव-इन संबंध में रहते हुए यदि किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उन्हें मसना (अंतिम संस्कार स्थल) में भी स्थान नहीं मिलता और बच्चों को सामाजिक मान्यता से वंचित होना पड़ता है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने यह पहल की। इस सामूहिक विवाह समारोह में पेशरार प्रखंड के अलावा किस्को, सेन्हा और लोहरदगा प्रखंड के जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजुर, अभय महतो प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा महासभा, डॉ टी साहू, प्रकाश महतो, आलोक साहू सहित उपस्थित रहीं। अतिथियों ने इस आयोजन को समाज सुधार की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमा खान का बड़ा बयान: ‘बिहार का अगला CM वही होगा, जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद’

April 13, 2026

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा में रिश्तों का कत्ल, फुफू की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

April 12, 2026

RECENT ADDA.

जमा खान का बड़ा बयान: ‘बिहार का अगला CM वही होगा, जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद’

April 13, 2026

किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

April 13, 2026

नवादा में भीषण बस हादसा: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बस, एक छात्रा की मौ’त, 27 घायल

April 13, 2026

बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट: अगले 48 घंटे निर्णायक, राजभवन में हलचल तेज

April 13, 2026

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.