अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द और आंशिक रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इन बदलावों से टाटानगर, आसनसोल, आद्रा, बांकुरा और आसपास के रूटों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
कौन-कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित?
-
68055/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बांकुरा)
यह मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी। इन तिथियों पर आद्रा से आसनसोल और वापस के बीच इसका परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। -
68045/68046 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल)
यह मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 22, 24, 25, 26 और 27 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगी। -
18019/18020 (झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम)
यह ट्रेन 21 और 23 जुलाई को रद्द की गई है। -
68061 (आसनसोल-बांकुरा)
यह मेमू पैसेंजर ट्रेन 22, 24 और 26 जुलाई को आद्रा से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी। यानी इन तारीखों पर आसनसोल से आद्रा के बीच इसका संचालन नहीं होगा। -
68079/68080 (बरजुड़ी-चंद्रपुरा-बरजुड़ी)
यह ट्रेन 21 और 25 जुलाई को महुदा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी, जिससे महुदा से चंद्रपुरा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए सूचना
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस जांचना जरूरी है, ताकि असुविधा से बचा जा सके। कई यात्रियों की नियमित यात्रा योजना इस बदलाव से प्रभावित हो सकती है, इसलिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन पर जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि इन ट्रेनों के अस्थायी रूप से रद्द होने से रोजाना आने-जाने वालों और कार्यालय कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

