Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»17 साल बाद साध्वी प्रज्ञा बरी, बोलीं- मुझे मेरे ही देश में आतंकवादी कहा गया
India

17 साल बाद साध्वी प्रज्ञा बरी, बोलीं- मुझे मेरे ही देश में आतंकवादी कहा गया

2008 के मालेगांव बम धमाके केस में 17 साल बाद सभी 7 आरोपी बरी कर दिए गए। भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोर्ट के फैसले के बाद भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपने ही देश में आतंकवादी घोषित कर अमानवीय यातनाएं दी गईं।
एडिटरBy एडिटरJuly 31, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

मुझे अपने ही देश में आतंकवादी घोषित कर दिया गया, 13 दिनों तक अमानवीय यातनाएं दी गईं- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

India News: महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले के सभी सात आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट ने निर्दोष बरी कर दिया। जिन सात आरोपियों को बरी किया गया है उनमें भोपाल की पूर्व सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मेजर रमेश शिवाजी उपाध्‍याय, समीर शरद कुलकर्णी, अजय एकनाथ राहिरकर, प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, सुधाकर उदयभान धर द्विवेदी तथा सुधाकर ओंकारनाथ चतुर्वेदी।

जब फैसला आने के बाद भावुक हो गई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

फैसला आने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भावुक हो गईं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, मेरा जीवन बर्बाद कर दिया गया। मुझे 13 दिनों तक अमानवीय यातनाएं दी गईं। मैंने 17 साल तक अपमान सहा। मुझे अपने ही देश में आतंकवादी घोषित कर दिया गया। मैं उन लोगों के बारे में कुछ नहीं कहूंगी जिन्होंने मुझे इस स्थिति में पहुंचाया। एक साध्वी होने के बावजूद, मैं लगातार मृत्यु का सामना कर रही थी। भगवान को बदनाम किया गया। मैं अदालत की बहुत आभारी हूं कि उसने मेरी बात सुनी और मुझे समझा। मैं आज खुश हूं, कोई तो है जो मेरी आवाज सुन रहा है।

क्या था मामला ?

मालेगांव के भिक्खु चौक पर 29 सितंबर 2008 में हुए भीषण बम विस्फोट मामले में गुरुवार को अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। करीब 17 साल बाद आए इस फैसले के बाद सभी आरोपी अदालत में भावुक हो गए। परिणाम सुनते ही समीर कुलकर्णी फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा, 17 वर्षों तक हम पीड़ित थे, आरोपी नहीं। आज हमारा पुनर्जन्म हुआ है। अदालत में आरोपी के कठघरे में बैठे अन्य छह आरोपी भी काफी भावुक थे। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर और हाथ पकड़कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ईरान-अमेरिका जंग: भारत ने दुनिया को चेताया, हम किसी के दबाव में नहीं

March 7, 2026

बड़ी खुशखबरी! भारतीय छात्रों को कनाडा में मिलेगी ₹210 करोड़ की स्कॉलरशिप

March 7, 2026

ईरानी शाहेद से भी खतरनाक है स्वदेशी शेषनाग-150, स्वार्म अटैक से कांपेगा दुश्मन

March 7, 2026

RECENT ADDA.

चार पूर्व छात्रों की सफलता से डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार

March 7, 2026

सोनुवा में मालवाहक छोटा हाथी पलटा, चालक संजीत कोड़ा की मौत

March 7, 2026

फूड सेफ्टी नोटिस पर चेंबर की चिंता, सेमिनार से नियम समझाने का प्रस्ताव

March 7, 2026

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

March 7, 2026

चतरा में पांच दिनों से लापता युवक का शव मिला, हत्या या हादसा?

March 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.