India News: मदारपुर गांव में एक 19 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही। Meta के एआई सिस्टम ने पोस्ट को डिटेक्ट कर तत्काल चेतावनी का अलर्ट जारी किया। नगराम पुलिस को अलर्ट मिलते ही टीम हरकत में आई और महज 7 मिनट में युवक के घर पहुंचकर उसकी जान बचा ली

जांच में पता चला कि युवक ने जहर नहीं खाया था, लेकिन वह गहरे डिप्रेशन में था। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी महिला मित्र से विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती पोस्ट डाली थी। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और गहन बातचीत के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। युवक ने तत्काल इंस्टाग्राम से वह पोस्ट भी हटा ली।

पुलिस ने युवक के परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी सलाह दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सोशल मीडिया अलर्ट की मदद से युवक की जान बच सकी। इस घटना से न केवल पुलिस की सतर्कता की तारीफ हुई, बल्कि बताया गया कि एआई तकनीक के जरिए गम्भीर स्थितियों पर भी तुरंत प्रतिक्रिया संभव है।

अधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और तकनीकी नवाचार सामाजिक सुरक्षा के लिए बहुत कारगर हैं। ऐसी घटनाएं आगे भी रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना और तकनीक का सकारात्मक इस्तेमाल जरूरी है।

Share.
Exit mobile version