अपनी भाषा चुनेें :
Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में रहने वाले मनोहर गोराई और उनकी पत्नी इन दिनों बेहद परेशान हैं। सोमवार को उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी बेटी अनिमा गोराई की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। उनका कहना है कि उनकी बेटी किसी साधारण कारण से नहीं, बल्कि झूठी पहचान और धार्मिक बहकावे के चलते घर से गायब हुई है।
“पप्पू” से शुरू हुई दोस्ती, फिर धीरे-धीरे बदला व्यवहार
माता-पिता का दावा है कि कॉलेज आते-जाते समय अनिमा की मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को पप्पू बताया। कुछ महीने गुजरने के बाद अनिमा का व्यवहार उनके लिए नया और अजीब होने लगा। वह घर की पूजा-पाठ से दूर रहने लगी और अपनी ही परंपराओं पर सवाल उठाने लगी। परिवार को तब भी अंदाज़ा नहीं था कि मामला इतना आगे बढ़ जाएगा।
शादी तय थी, पर ठीक उससे पहले अनिमा घर से गायब
घरवालों ने उसकी शादी तय कर ली थी और काफी मेहनत से जेवर और नकदी जुटाई थी। लेकिन 9 नवंबर 2025 की सुबह खबर मिली कि अनिमा कमरे से गायब है। अलमारी से जेवर और पैसे भी नहीं मिले। सहेलियों से बात करने पर चौंकाने वाली बात सामने आई-
जिस पप्पू से वह दोस्ती कर रही थी, उसका असली नाम सलमान खान है, और वह टेल्को के बारीनगर का रहने वाला है।
परिवार का बड़ा आरोप- “बेटी का माइंड वॉश कर दिया गया”
अनिमा के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने जो कहा, उससे परिवार और डर गया। उसने फोन पर बताया कि वह फिलिस्तीन में हो रहे अत्याचार उन्हें दुख देता है और वह सलमान के साथ रहकर “धर्म बदलकर जिहाद करेगी।” परिवार के मुताबिक यह उनकी बेटी की भाषा नहीं है, बल्कि यह किसी के लगातार माइंड-वॉश का नतीजा है।
“धोखे से नाम बदला, पहचान छुपाई, फिर बहला-फुसलाकर भगाया”
मनोहर गोराई का कहना है कि सलमान ने पहले दोस्ती की, फिर अनिमा की सोच बदली और धीरे-धीरे उसे परिवार, धर्म और घर से दूर कर दिया। उन्हें यकीन है कि बेटी अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि छल और मानसिक दबाव की वजह से गई है। परिजनों ने पुलिस से कहा कि जेवरात और पैसे भी ले जाए गए हैं, इसलिए यह मामला सिर्फ प्रेम प्रसंग का नहीं, बल्कि एक साज़िश का है।
परिवार की भावनात्मक अपील- “बेटी को बचा लीजिए”
एसएसपी से मिलकर उन्होंने मांग की है कि-
-
अनिमा को जल्द खोजा जाए
-
सलमान खान की पूरी जांच हो
-
उसकी पहचान, संपर्क और गतिविधियों की जांच की जाए
-
चोरी हुए जेवर और पैसे बरामद हों
-
बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
फिलहाल बिरसानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिवार उम्मीद लगाए बैठा है कि उनकी बेटी जल्द और सुरक्षित घर लौट आए।

