Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»एक ही समुदाय में शव दफनाने पर विवाद, पुलिस ने तोड़वाया गेट कराई अंतिम संस्कार
Jharkhand

एक ही समुदाय में शव दफनाने पर विवाद, पुलिस ने तोड़वाया गेट कराई अंतिम संस्कार

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सीठीयो गांव में शव दफनाने को लेकर एक ही ईसाई समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कब्रिस्तान का ताला तोड़कर ईसाई रीति से अंतिम संस्कार कराया गया।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueOctober 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सीठीयो गांव में गुरुवार को शव दफनाने को लेकर एक ही ईसाई समुदाय के दो पक्षों में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार, सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के पूर्वी भाग के पंचायत समिति सदस्य सनातन बखला के पिता का निधन गुरुवार दोपहर में हुआ था। परिवार ने परंपरा के अनुसार गांव के कब्रिस्तान में शव दफनाने की तैयारी शुरू की थी।

इसी दौरान दूसरे पक्ष ने यह कहते हुए विरोध कर दिया कि मृतक अलग चर्च से जुड़े हुए थे, इसलिए उन्हें उसी कब्रिस्तान में दफनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ती चली गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर प्रसाद और थाना प्रभारी वारिश हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन एक पक्ष अपनी बात पर अड़ा रहा।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाया। कब्रिस्तान की चारदीवारी के गेट का ताला तोड़वाया गया और प्रशासन की मौजूदगी में ईसाई रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया गया।

अंतिम संस्कार के बाद गांव में माहौल सामान्य हुआ, लेकिन चर्चा का विषय अभी भी यही बना हुआ है कि एक ही समुदाय के लोग आपस में किस तरह भिड़ गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अब भी इस मुद्दे पर आगे की रणनीति बना रहे हैं।

घटना के समय पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया शोभा देवी, पश्चिमी भाग के समिति सदस्य जफरुद्दीन अंसारी, एएसआई गोवर्धन तुरी, असरफी बहेलिया, राजकुमार बैठा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे।

प्रशासन ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसा विवाद हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है, और प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

औरैया में बाइक ढो रही नहर की सिल्ट! दस्तावेजों में हेराफेरी कर अधिकारियों को गुमराह किया

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.