अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
रांची। डोरंडा के बेलदार मुहल्ले में 21 मार्च 2025 की रात में स्थानीय कुख्यात अपराधी के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इसमे चार लोगों को गोली लगने की सूचना है। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज हेतु रिम्स में भर्ती कराया है। मौके पर सिटी एसपी एवं कई डीएसपी समेत कई थाना की पुलिस पहुंची है। जानकारी के अनुसार एक को छाती में गोली मारी गई है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिनको गोली मारी गई है उनका नाम इमरान, तबरेज, नदीम और अंजुम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक दर्जन से ज्यादा राउंड गोली चली है। इधर घटना को लेकर पूरे डोरंडा क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया भी है। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पूर्व भी भू विवाद में राइफल से नीम चौक पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद स्थानीय अपराधी अली के लोगों ने इम्मू के साथ नीम चौक पर मारपीट की थी। मामला थाना भी पहुंचा था। हालांकि इन घटनाओं के बाद भी फिर एक बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। गैंगवार की इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं जबकि पुलिस क्षेत्र में कैंप कर रही है और मामले का उद्भेदन करने के लिए छानबीन में व्यस्त है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस घटना को रमजान जैसे पाक माह की रात में अंजाम दिया गया है जब लोग इबादत में व्यस्त रहते हैं। इस दौरान नीम चौक पर देर रात लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

