Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»देर से नाश्ता करना हो सकता है खतरनाक, स्टडी में बड़ा खुलासा
Adda More..

देर से नाश्ता करना हो सकता है खतरनाक, स्टडी में बड़ा खुलासा

एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि देर से नाश्ता करने की आदत स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। यह न केवल शुगर लेवल और मानसिक थकान बढ़ाती है, बल्कि समय से पहले मौत के खतरे को भी बढ़ा देती है।
By Samsul HaqueSeptember 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: उम्र बढ़ने के साथ देर से नाश्ता करने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और यह धीरे-धीरे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेतक हो सकता है। यह दावा किया है अमेरिका के मैस जनरल बर्मिंघम के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में। स्टडी में शामिल प्रमुख वैज्ञानिक हसन दश्ती ने बताया कि भोजन के समय, खासकर नाश्ते का समय, बुजुर्गों की समग्र स्वास्थ्य स्थिति का एक अहम संकेत देता है।

शोध में 64 वर्ष की औसत आयु वाले लगभग 3,000 ब्रिटिश निवासियों के डेटा और रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया गया। प्रतिभागियों से भोजन और नींद की आदतों के बारे में जानकारी ली गई। नतीजों से स्पष्ट हुआ कि लोग औसतन सुबह 8:22 बजे नाश्ता, दोपहर 12:38 बजे लंच और शाम 5:51 बजे डिनर करते हैं। करीब 20 साल तक चली इस स्टडी में यह देखा गया कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई, भोजन के समय में कुछ मिनटों की देरी दर्ज की गई।

शोध से यह भी सामने आया कि लगातार देर से नाश्ता करने वाले लोगों की 10 साल की सर्वाइवल दर 86.7 प्रतिशत रही, जबकि जल्दी नाश्ता करने वालों में यह आंकड़ा 89.5प्रतिशत रहा। देर से खाने की आदत जैविक घड़ी (सर्कैडियन रिद्म) को प्रभावित करती है, जिससे शुगर लेवल और स्ट्रेस हार्मोन बढ़ सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि नाश्ते में देरी मानसिक थकान, डिप्रेशन, दांत और मुंह की समस्याओं, दिनभर सुस्ती और यहां तक कि समय से पहले मौत के खतरे को भी बढ़ा सकती है।

दश्ती के मुताबिक, मरीजों और डॉक्टरों को भोजन समय में बदलाव को प्रारंभिक चेतावनी संकेत के रूप में लेना चाहिए। विशेषज्ञों की राय है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की जैविक घड़ी ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में सुबह समय पर नाश्ता करना न केवल ऊर्जा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दीर्घायु की कुंजी भी साबित हो सकता है। इस स्टडी के आधार पर सुझाव दिया गया है कि खासकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को रोज़ाना तय समय पर नाश्ता करना चाहिए। हल्का और पौष्टिक नाश्ता उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रख सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.